हुजरात पुल के पास STL स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 लोग
ग्वालियर के थाना कंपू क्षेत्र स्थित हुजरात पुल के पास STL स्पा सेंटर पर पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई CSP इंदरगंज रॉबिन जैन और प्रोविजनल DSP अनुश्री के नेतृत्व में की गई।
संयुक्त टीम में थाना प्रभारी कंपू अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी पड़ाव शैलेंद्र भार्गव और थाना प्रभारी इंदरगंज दीप्ति तोमर शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक, रेड के दौरान स्पा सेंटर में दो युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। सभी को हिरासत में लेकर थाना कंपू लाया गया।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने और ग्राहकों से प्रति व्यक्ति 2,500 से 3,000 रुपये तक लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस न�