पिस्टल तानने के बाद भी कार्रवाई नहीं! थाने के बाहर धरने पर बैठे युवक
ग्वालियर: युवक पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तानने के आरोप के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक और उसके साथी गोला का मंदिर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे युवकों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, उचित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
युवकों का आरोप है कि गंभीर घटना के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उन्हें थाने के बाहर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। अब पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।