विश्व समाजसेवी मदर टेरेसा जी की पुण्य स्मृति पर स्वास्थ्य शिविर संपन्न। (ब्लेसिंग चैरिटी फाउंडेशन)
------------------------------------
ग्वालियर- मानव-कल्याण के लिए सेवा को समर्पित विश्व समाजसेवी एवं संत मदर टेरेसा जी की 29वीं पुण्यतिथि पर बड़ागांव खेरिया मोदी संत जोसेफ हॉस्पिटल के पास मैंन रोड पर ब्लेसिंग चैरिटी फाउंडेशन के द्वारा समाजसेवी शंकर पौल ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इस अवसर पर डॉ. शुभम दुबे एवं डॉ. ज्योति दुबे जी ने बीपी शुगर जांच कर उचित परामर्श कर सलाह दी।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री राकेश (रंगा) यादव जी एवं विशेष अतिथि श्रीमती मधु टैगोर जी ने डॉ. शिवम दुबे, डॉ. ज्योति दुबे जी का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। स्वास्थ्य शिविर समापन पर आभार प्रदीप टैगोर जीने किया। इस अवसर पर बल्लू बघेल, लाखन सिंह परिहार, बंटी जाटव, श्रीमती ममता पाल, श्रीमती रीना जाटव, जितेंद्र जाटव ने स्वास्थ्य शरीर के कार्य मैं सहयोग दिया