चेतकपुरी चौराहे पर बस बनी आग का गोला, राहगीरों ने बचाई 50 यात्रियों की जान
#newsimpact #gwalior
चेतकपुरी–विवेकानंद चौराहे पर शनिवार रात गुड्डू भटेले की शरद ट्रेवल्स बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।
बस में आग लगते देख राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और करीब आधा सैकड़ा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान यात्रियों का सामान बस के अंदर ही रह गया, जो आग की चपेट में आकर जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बस का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।