बांका: मुकहरी गांव के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 13, 2024 मुकहरी गांव के पास बाइक के धक्के से आराजी करसोप गांव के युवक दीपक कुमार जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद जख्मी दीपक कुमार शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बाइक चालक गोपी कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।