बांका: धरमपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 13, 2024 धरमपुर गांव में दहेज में 1 लाख रुपए की डिमांड पूरी नहीं करने पर महिला काजल कुमारी को उसके ही पति रौशन चौधरी ने ना कि सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता काजल कुमारी अपने भाई सूरज कुमार के साथ शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देकर अपने ही पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।