धौलपुर: बरूअर का पुरा गांव में सांप के काटने से बालक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
सैंपऊ थाना क्षेत्र के महादेव मंदिर के समीप में स्थित बरूअर गांव में कक्षा 8वीं के छात्र की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता राकेश ने बताया कि मृतक नवल सिंह बुधवार की रात करीब शौच के लिए घर से बाहर गया हुआ