धौलपुर: दबंगों से परेशान महिला किसान ने अपने परिवार के साथ मिलकर कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांगी इजाज़त
पीड़िता महिला ने अपने परिवार के साथ मिलकर बुधवार को दोपहर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को पत्र सौंप कर इच्छामृत्यु की मांग की है।मामला जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी का पुरा का है। जहां महिला किसान शीला को उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिशों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला कलेक्टर को दिए गए पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के मोहन सिंह क