धौलपुर: प्रिंसिपल सहित शिक्षकों पर छात्रों की मारपीट का आरोप, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिया शिकायती पत्र
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पुरा मुरली में छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत लेकर ग्रामीणों के साथ छात्र जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर पहुंचे और कलेक्टर को शिकायत दी है। जिला कलेक्टर को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 2 छात्र मंगलवार 19 अगस्त को स्कूल में मात्र 5 मिनट देरी से पहुंचे थे। प्रिंसिपल मातादीन शर्मा, शिक्षक प्रताप शर्मा और