धौलपुर: बरूअर का पुरा गांव में सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत
सैंपऊ थाना क्षेत्र के बरूअर का पुरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बालक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की है, जब बालक घर के बाहर शौच के लिए गया था। जानकारी के अनुसार, नवल सिंह पुत्र राकेश सिंह, उम्र 14 वर्ष, जाति कुशवाहा, निवासी बरूअर का पुरा, शाम को खेत के पास शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया।