ईसागढ़: ईसागढ़ कॉलेज का नाम स्व. राव राजकुमार सिंह यादव के नाम पर रखने की प्रक्रिया शुरू
शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार आमजन की भावनाओं को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया था। शनिवार को प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई, जिसमें जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।