पिपरिया गांव में एक 42 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी भूपेंद्र यादव उम्र 48 वर्ष ने रविवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे थाने में सूचना दी कि शनिवार-रविवार की दारमियानी रात लगभग एक बजे पिपरिया निवासी भरत यादव उम्र 42 वर्ष ने अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।