पंडारक: NTPC पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोया मोबाइल उसके मालिक को लौटाया
पटना पुलिस के प्रयास से लोगों की मुस्कान लौट रही है। दिनांक 03 मई को पंडारक के एनटीपीसी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस द्वारा खोया हुआ एक मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को रविवार की दोपहर करीब 2 बजे सौंप दिया गया,जिससे उसके चेहरे पर खुशी लौट आई।