वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के तहत गुरुवार को आयोजित द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा कहीं से भी निष्कासन की सूचना नहीं मिली।