मोहड़ा: दिव्यांग समूह ने मोहड़ा प्रखंड के सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में रैंप निर्माण की मांग उठाई
Muhra, Gaya | Jul 21, 2026 दिव्यांग समूह के अध्यक्ष पंकज पॉल ने मोहड़ा प्रखंड के सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों में रैंप निर्माण कराने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि तपोवन के मुख्य गर्म कुंड तक ट्राई साइकिल से पहुंचने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। रैंप नहीं होने से दिव्यांगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सभी कार्यालय के लिए ये मांग उठाई।