#शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ सहित कई मामलों में सफलता
------
शिवहर। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शिवहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाफरपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर 3.4 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये, दो मोबाइल एवं 1827 रुपये नगद बरामद किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वहीं फतेहपुर थाना क्षेत्र में हुए गृहभेदन कांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और चोरी का सामान बरामद किया।
पिपराही थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सभी मामलों की जानकारी पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
Bihar Police BJP Bihar Sheohar Police District Administration Sheohar BJP Sheohar Deoc Sheohar Press Trust of India - PTI Khel Vibhag Sheohar Information & Public Relations Department, Government of Bihar