#शिवहर जिला के डुमरी कटसरी प्रखंड अंतर्गत फुलकाहां पंचायत स्थित मॉडल-सह-सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-66 पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास व उमंग के साथ किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम "पोषण भी, पढ़ाई भी" थीम के तहत मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शिवहर की जिलाधिकारी महोदया श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।