एक तरफ छठ महापर्व की अद्भुत छटा, तो दूसरी तरफ रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते गंगा घाट! रंग-रोगन और खूबसूरत लाइटिंग के बाद अपना पटना मरीन ड्राइव एक बार फिर नए रंग-रूप में खिल उठा है।
इन दिनों शाम के वक्त गंगा किनारे मरीन ड्राइव से गुजरने का नजारा ही कुछ अलग है। चारों तरफ उत्सव का माहौल, छठ गीतों की गूंज और रोशनी से नहाए घाट पटना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
आज की कुछ खूबसूरत तस्वीरें आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ। बताइए, छठ के रंग में सजा अपना पटना आपको कैसा लग रहा है?
Bihar, India | Nov 14, 2026