कस्बा: महाशिवरात्रि के अवसर पर कस्बा विधायक ने विभिन्न शिवालयों के अष्टयाम में लिया हिस्सा
Kasba, Purnia | Feb 19, 2026 महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कसबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिवरात्रि के पश्चात होने वाले अष्टयाम में कस्बा विधायक नितेश कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने अष्टयाम के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया और उनकी सुख-सुविधाओं की जानकारी ली।