Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

नईसराय में किसान कांग्रेस का चक्का जाम, किसानों की आवाज बुलंद @mpnews @ashoknagar

Naisarai, Ashok Nagar | Jun 12, 2026
नईसराय में किसान कांग्रेस का चक्का जाम, किसानों की आवाज बुलंद नईसराय। ब्लॉक एवं तहसील किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर नईसराय बस स्टैंड पर जोरदार चक्का जाम किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि उन्हें फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा है, खाद-बीज की समस्या बनी हुई है और बढ़ती महंगाई से किसान परेशान है। इन सभी मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। चक्का जाम के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अंत में किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
नईसराय में किसान कांग्रेस का चक्का जाम, किसानों की आवाज बुलंद @mpnews @ashoknagar - Naisarai News