पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को सूचना दिए बिना किया गया अंतिम संस्कार
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी छह माह पूर्व सेहरामऊ थाने के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद महिला का पति बाहर चला गया। पति महिला को अपने साथ नहीं ले जा रहा था। तीन माह से महिला अपने पिता के घर पर रह रही थी। महिला का मायके में कमरे की छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे शव लटका मिला था।