पोड़ैयाहाट: राजकीय श्रावणी मेले में रेलवे ने देवघर से गोड्डा के लिए सिर्फ रविवार को एक साप्ताहिक ट्रेन चलाकर की खानापूर्ति
विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले में रेलवे ने देवघर से गोड्डा के लिए देवघर से एक साप्ताहिक ट्रेन चलाकर खानापूर्ति कर ली है। लगभग इसी समय पर सप्ताह के अन्य दिनों में भी देवघर से गोड्डा और गोड्डा से देवघर के लिए ट्रेन चल रही है। बताते चलें की गोड्डा और इसके आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में रोजाना तीर्थ यात्री कांवर लेकर जाते हैं।