टनकुप्पा: ढ़ीबर पंचायत की सबलपुर गांव निवासी सह मृतक के पति को बैंक मैनेजर ने दिया दो लाख का चेक।
टनकुप्पा प्रखंड अंर्तगत ढ़ीबर पंचायत की सबलपुर गांव निवासी बेबी देवी की मौत लगभग लगभग दो माह पूर्व हो गई थी। घटना के बाद बैंक मैनेजर ने मृतक के परिजनों को बताया कि मृतक बेबी देवी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा की पात्र है। पीड़ित परिवार ने राशि क्लेम का आवेदन मैनेजर को सौंपा। बाद में मृतक के पति को बैंक मैनेजर ने बीमा राशि का दो लाख का चेक प्रदान किया।