टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के रमणपुर सड़क पास बाइक व मारुती सुजुकी में टक्कर, बाइक चालक घायल,गया रेफर
टनकुप्पा थाना क्षेत्र के रमणपुर सड़क पास दुघर्टना में बाइक चालक घायल हो गए। बाइक चालक की पहचान थाना क्षेत्र के रमणपुर निवासी रांकी राज के रूप में हुई है। घायल युवक को इलाज को लेकर गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मारुती सुजुकी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच में जुट गई है।