टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार - गया बीच वंशी मुख्य सड़क के पेट्रोल पंप पास दो बाइक की टक्कर, तीन घायल।
टनकुप्पा थाना क्षेत्र के वंशी पेट्रोल पंप मुख्य सड़क पास दो बाइक की टक्कर आमने - सामने की हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार सभी तीन युवक घायल हो गए।सभी का इलाज पीएचसी में किया गया। सभी घायलों की पहचान कर ली गई है। घटना रविवार की देर रात लगभग आठ बजे की है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।