जमुई: महाराजगंज में नाला खुदाई के दौरान दरार आने पर तीन मंजिला मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, लोगों ने राहत की सांस ली
Jamui, Jamui | Aug 10, 2026 बुडको द्वारा शहर में निर्माण कराए जा रहे नाला की खुदाई के दौरान महाराजगंज में एक तीन मंजिला मकान में दरार आने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मकान को तोड़ने की कार्रवाई रविवार की सुबह से शुरू कर दी गई है, जो सोमवार की सुबह फिर 9:00 बजे से शुरू कर दी गई है। साथ ही पीड़ित परिवार को 11 लाख रुपया का सहायता राशि भी दिया गया है।