पुनपुन: पुनपुन में बाढ़ का पानी घटा, 34 स्कूलों में फिर शुरू हुई पढ़ाई
Punpun, Patna | Sep 11, 2026 पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ प्रभावित पुनपुन प्रखंड में जनजीवन सामान्य होने लगा है। बाढ़ के कारण बंद 51 सरकारी स्कूलों में से 34 में गुरुवार और शुक्रवार से पठन-पाठन शुरू हो गया। करीब एक सप्ताह बाद बच्चे बस्ता लेकर स्कूल पहुंचे, जिससे विद्यालयों में फिर चहल-पहल लौट आई। शिक्षा विभाग के अनुसार, बाढ़ का पानी घुसने के कारण 3 सितंबर से स्कूलों में पढ़ाई ब