फिरोज़ाबाद: दखल इलाके में बालू गिट्टी की टाल के पास एक युवक की लाश बालू के ढेर में मिली, घटना से इलाके में फैली सनसनी
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के दखल इलाके उस बक्त लोग सन्न रह गये। जब बालू गिट्टी क़ी टाल के पास बालू के ढेर मे एक युवक क़ी लाश पड़ी मिली। युवक क़ी पहचान दखल निवासी बबलू पुत्र छमन लाल के रूप मे हुयी है। बताया जाता है। युवक बुधवार क़ी शाम से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले क़ी जाँच पड़ताल कर रही है।