कोडरमा: लख्खीनागी में चापानल पर कपड़े धोने के दौरान विवाद में दो पक्षों की मारपीट में पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
कोडरमा थाना क्षेत्र के लख्खीबागी में शुक्रवार को चापानल पर कपड़े धोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। घायल की पहचान खैरुन निशा उम्र 45 वर्ष पति मोहम्मद कुर्बान एवं 60 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान पिता छेदी खलीफा के रूप में हुई है।