कोडरमा: अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी ने शिव वाटिका झुमरी तिलैया में आभार कार्यक्रम किया आयोजित
गुरुवार को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाए जाने पर भाजपा तिलैया मंडल द्वारा शिव वाटिका झुमरी तिलैया में आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि पूरे झारखंड में रिकॉर्ड मतों से अन्नपूर्णा देवी को जीत दिलाने में आप सबों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।