कोडरमा: अनुमंडल पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश
अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, मेडिसिन स्टोर समेत कई वार्डों का भ्रमण किया। जहां चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी उपस्थित पाये गये। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।