कोडरमा: जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण
गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 8 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच कल 529 साइकिलों का वितरण किया गया। जिसमें मध्य विद्यालय चंदवारा,मध्य विद्यालय भोंडो,मध्य विद्यालय पिपराही,मध्य विद्यालय चौराही, मध्य विद्यालय सरदारोंडीह, मध्य विद्यालय मंझालडीह,मध्य विद्यालय जोंगी,मध्य विद्यालय आरागारों शामिल है।