कोडरमा: झुमरी तिलैया साहू धर्मशाला में संपन्न हुई भाकपा जिला परिषद कोडरमा की बैठक
गुरुवार को झुमरी तिलैया साहू धर्मशाला में भाकपा जिला परिषद कोडरमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम में 2014 और 2019 जैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।इस बार के चुनावी परिणाम में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के सरकार को नकार कर महागठबंधन को मजबूती देने का कार्य किया है।