गाज़ीपुर: यूसुफपुर में माता पिता के कब्र के बगल में सुपुर्द ए खाक होगा मुख्तार,डीआईजी,डीएम,एसपी ने किया निरीक्षण
पूर्वांचल के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद मुख्तार अंसारी के मिट्टी को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसके लिए खुद वाराणसी डीआईजी गोपी सिंह गाज़ीपुर डीएम आर्यका अखौरी,गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया है।यह कब्रिस्तान मुख्तार अंसारी के आवास से तकरीबन 600 मीटर की दूरी पर है।