गाज़ीपुर: सीएमओ कार्यालय सभागार में सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस पर गोष्ठी व हस्ताक्षर का हुआ आयोजन
सीएमओ कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ देश दीपक पाल की अध्यक्षता में विश्व क्षय रोग दिवस पर गोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। होली के अवसर पर बीते दिनों अवकाश होने के कारण राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में 24 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व क्षय रोग दिवस इस बार बृहस्पतिवार को मनाया गया।