गाज़ीपुर: जिला पूर्ति अधिकारी की मौजूदगी में सदर विधानसभा क्षेत्र के 30 कोटेदारों को दी गई ट्रेनिंग
ग़ाज़ीपुर में ई-वेइंग मशीन और ई-पॉस से राशन की तौल करने के लिए आज से कोटेदारों का विशेष प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। आज सदर विधान सभा क्षेत्र के 30 कोटेदारों को छावनी लाइन क्षेत्र के एक कोटेदार के यहां कोटेदारों को वेइंग मशीन को इंस्टाल करने, कार्डधारकों का विवरण अपलोड करने अैर राशन की तौल आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।