गाज़ीपुर: दो करोड़ रुपये कीमत की हीरोइन के साथ तीन शातिर अंतरप्रांतीय ड्रग्स डीलरों को हेतिमपुर मोड़ से किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने अंतरप्रांतीय ड्रग डीलर्स के एक रैकेट को मास्टर माइंड के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक किलो हेरोइन और अन्य सामानों के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को बरामद मादक पदार्थों के साथ मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि बरामद हीरोइन की बाजारू कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।