गाज़ीपुर: हेतिमपुर मोड़ के पास से ₹2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने पकड़ा: एसपी
सदर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर मोड़ के पास से स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को ₹2 करोड़ की हेरोइन, एक फोर व्हीलर और 7500 के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी तस्कर गाजीपुर के रहने वाले हैं। एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।