आगामी नवरात्रि-दशहरा को लेकर मैहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न
*मैहर।* आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मैहर कोतवाली थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारी, दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजनकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान CSP महेंद्र सिंह ने सभी से त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई और बेवजह की अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया गया।
दशहरा पर क्रमवार झांकियां निकालने पर सहमति बनी। पंडालों में विद्युत कनेक्शन को लेकर JE एसएन त्रिपाठी ने कहा कि नियमानुसार वैध कनेक्शन लेकर ही रोशनी की व्यवस्था करें। साथ ही यह भी कहा गया कि जबरदस्ती किसी का द्वार बंद कर या धर्म की आड़ में किसी को परेशान कर आवागमन बाधित न किया जाए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि धर्म की आड़ में कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में CSP महेंद्र सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार, तहसीलदार लालमनी सतनामी, JE एसएन त्रिपाठी, नगर पालिका अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रवीण तिवारी, देवी जी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।