Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
Agra
chitrakootexpress
चित्रकूट- शिवसागर के समीप स्थित नहर की पुलिया धंसी, कोठी से शिवसागर और नहर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हुआ था सड़क का निर्माण कार्य, अब नहर की पुलिया धंसी, कैलाशपुर से शिवसागर मार्ग में स्थित है पुलिया, आवागमन पर खतरा।
Majhgawan, Satna
| Oct 8, 2026
MORE NEWS
मऊगंज पहुंचे जेल महानिदेशक वरुण कपूर पुलिस अधीक्षक SK जैन ने किया स्वागत
Majhgawan, Satna | Oct 9, 2026
सतना जिला अस्पताल में आभा (ABHA — आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड बनाने वाले कक्ष में तोड़फोड़
Majhgawan, Satna | Oct 9, 2026
आगामी नवरात्रि-दशहरा को लेकर मैहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक संपन्न *मैहर।* आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मैहर कोतवाली थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापारी, दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजनकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान CSP महेंद्र सिंह ने सभी से त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई और बेवजह की अफवाहों पर ध्यान न देने पर जोर दिया गया। दशहरा पर क्रमवार झांकियां निकालने पर सहमति बनी। पंडालों में विद्युत कनेक्शन को लेकर JE एसएन त्रिपाठी ने कहा कि नियमानुसार वैध कनेक्शन लेकर ही रोशनी की व्यवस्था करें। साथ ही यह भी कहा गया कि जबरदस्ती किसी का द्वार बंद कर या धर्म की आड़ में किसी को परेशान कर आवागमन बाधित न किया जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धर्म की आड़ में कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में CSP महेंद्र सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार, तहसीलदार लालमनी सतनामी, JE एसएन त्रिपाठी, नगर पालिका अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रवीण तिवारी, देवी जी चौकी प्रभारी विनय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Majhgawan, Satna | Oct 9, 2026
प्रदेश के संस्कृति विभाग के तत्वाधान में मैहर संगीत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शास्त्रीय गायन की तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन। तीन दिनों तक प्रतिष्ठित कलाकारों से गायन के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे। विद्यार्थी एवं जिले के युवाओं को अंतिम दिन के समापन अवसर पर प्रदान किए गए प्रमाण पत्र। शास्त्री गायन में रुचि रखने वाले युवाओं को राग यमन/ राग भैरवी राग भीमपलासी की बंदिशे सिखाई गई। और गायन में 12 स्वरो को लगाने का तरीका बताया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षण दे रहे वरिष्ठ गायन कलाकार पंडित सुनील मसूरकर ने अपनी प्रस्तुति देते हुए राग मधुवंती मैं मध्यलय तीन ताल बंदिश एवं तराना की प्रस्तुति दी। और कार्यक्रम के अंत में याद पिया की आए ठुमरी से समापन किया गया।
Majhgawan, Satna | Oct 9, 2026
सभापुर पुलिस ने साइबर अपराध और नशें से दूरी है जरुरी जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजन। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसिंहपुर में सायबर अपराध, नशे से दूरी है जरूरी सहित कई सुरक्षा संबंधित जनजागरूकता पर थाना प्रभारी सभापुर शंखधर द्विवेदी ने छात्रों और शिक्षकों के साथ की संगोष्ठी।
Majhgawan, Satna | Oct 8, 2026
कोठी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च कोठी (मध्य प्रदेश), 8 अक्टूबर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज 8 अक्टूबर को 'काला दिवस' के रूप में मनाते हुए कोठी ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. यह प्रदर्शन नई दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी, धक्का-मुक्की और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में किया गया. नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर गुप्ता के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया. यह पैदल मार्च कोठी बस स्टैंड से शुरू होकर पुलिस थाना कोठी तक निकाला गया. प्रदर्शन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यादवेन्द्र सिंह पंजू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोठी के पूर्व अध्यक्ष नलिनेन्द्र मिश्रा (डब्बू) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतंत्र की रक्षा की मांग पुलिस थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार गिरफ्तारी, दमन और बल प्रयोग का सहारा ले रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. नेताओं ने आगे कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताना कोई देशद्रोह नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है. राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ की गई यह तानाशाही कार्रवाई देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक बड़ा प्रहार है. *प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता* इस 'काला दिवस' विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से: अमर गुप्ता (नगर अध्यक्ष, कांग्रेस कोठी), यादवेन्द्र सिंह पंजू (जिला महामंत्री ),नलिनेन्द्र मिश्रा डब्बू (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), मंडलम अध्यक्ष- उमाशंकर पांडेय , उमेश सिंह, आशीष सिंह, बृजेश कुशवाहा, के.पी. सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी (तन्नी महाराज), अवध राज सिंह, राजेश कुशवाहा (भोले), धीरज सिंह,पंकज सिंह, प्रदीप कुमार, अनुज सिंह, बबलू कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, गुड्डा तिवारी, सुशील तिवारी, सुरेश कुशवाहा, सुरेश सिंह, नीरज सिंह, बाल्मीक वर्मा, प्रेम लाल प्रजापति, भैया सिंह, रिंकू सिंह, धुन्नु मिश्रा, रिंकू मिश्रा, राज बहादुर सिंह, अरविंद सिंह और मीडिया प्रभारी अमृत लाल कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनगिनत कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
Majhgawan, Satna | Oct 8, 2026
मेले से पहले जागा प्रशासन: कलेक्टर ने परखी सतना-चित्रकूट रोड की हकीकत, अक्टूबर तक सुधार के सख्त निर्देश कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस चित्रकूट क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। उन्होंने सतना-चित्रकूट रोड पर कोठी बाईपास का निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। कहा- दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यातायात मिले, इसलिए अक्टूबर अंत तक रिपेयरिंग पूरी करें। इस दौरान एसपी हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर मौजूद रहे।
Majhgawan, Satna | Oct 8, 2026
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने चित्रकूट दीपावली मेला की तैयारियों के अंतर्गत मझगवां बायपास पर चल रहे सड़क मरम्मत कार्य और चित्रकूट में गुप्त गोदावरी का स्थल निरीक्षण किया।
Majhgawan, Satna | Oct 8, 2026