कोठी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर निकाला पैदल मार्च
कोठी (मध्य प्रदेश), 8 अक्टूबर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज 8 अक्टूबर को 'काला दिवस' के रूप में मनाते हुए कोठी ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. यह प्रदर्शन नई दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी, धक्का-मुक्की और दमनकारी कार्रवाई के विरोध में किया गया.
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमर गुप्ता के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधकर इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए "काला दिवस" बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया.
यह पैदल मार्च कोठी बस स्टैंड से शुरू होकर पुलिस थाना कोठी तक निकाला गया. प्रदर्शन का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री यादवेन्द्र सिंह पंजू और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोठी के पूर्व अध्यक्ष नलिनेन्द्र मिश्रा (डब्बू) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.
संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और लोकतंत्र की रक्षा की मांग
पुलिस थाने के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि देश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा की जानी चाहिए. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार गिरफ्तारी, दमन और बल प्रयोग का सहारा ले रही है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. नेताओं ने आगे कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताना कोई देशद्रोह नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत होती है. राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ की गई यह तानाशाही कार्रवाई देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर एक बड़ा प्रहार है.
*प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ता*
इस 'काला दिवस' विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से: अमर गुप्ता (नगर अध्यक्ष, कांग्रेस कोठी), यादवेन्द्र सिंह पंजू (जिला महामंत्री ),नलिनेन्द्र मिश्रा डब्बू (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), मंडलम अध्यक्ष-
उमाशंकर पांडेय , उमेश सिंह, आशीष सिंह, बृजेश कुशवाहा, के.पी. सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी (तन्नी महाराज), अवध राज सिंह, राजेश कुशवाहा (भोले), धीरज सिंह,पंकज सिंह, प्रदीप कुमार, अनुज सिंह, बबलू कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, गुड्डा तिवारी, सुशील तिवारी, सुरेश कुशवाहा, सुरेश सिंह, नीरज सिंह, बाल्मीक वर्मा, प्रेम लाल प्रजापति, भैया सिंह, रिंकू सिंह, धुन्नु मिश्रा, रिंकू मिश्रा, राज बहादुर सिंह, अरविंद सिंह और मीडिया प्रभारी अमृत लाल कुशवाहा सहित क्षेत्र के अनगिनत कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.