गौचर चमोली के जयेंद्र बिष्ट हॉस्पिटल में लड़ रहे मौत और जीवन की जंग,छोटे भाई ने की भावुक अपील
अस्पताल में नहीं लग रहा आयुष्मान कार्ड, माता पिता की भी हो चुकी है मौत
देहरादून : गौचर चमोली गढ़वाल का एक 29 वर्षीय युवा जयेंद्र बिष्ट ‘जाका’ देहरादून के कैलाश अस्पताल में मौत और जीवन की जंग लड़ रहा है । जयेंद्र के छोटे भाई ने स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल और प्रदेश के लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनके माता पिता की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो गई थी और अब परिवार के एक मात्र भरण पोषण का जरिया था उनके भाई जयेंद्र बिष्ट जो गौचर से देहरादून टैक्सी चलाते थे उनको हेड टीबी जैसी गंभीर बीमारी से झूझ रहे हैं और 22 दिनों से कैलाश अस्पताल में भर्ती और उनके भाई के ऑपरेशन के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत है और वेंटिलेटर का प्रतिदिन का खर्च 50 हज़ार देना पड़ता है लेकिन आर्थिक तंगी होने के कारण उनके परिवार जयेन्द्र के इलाज कराने में असमर्थ हैं । उन्होंने कहा कि कैलाश अस्पताल में आयुष्मान कार्ड भी नहीं लग रहा है जिसके चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही उन्होंने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल समेत प्रदेश की जनता से भावुक अपील कर अपने भाई की मदद की गुहार लगाई है ।