जैती: पॉलिटेक्निक जैंती में सिविल ट्रेड बंद होने पर भड़के लोग, जैंती बाजार में धरना देकर जमकर की नारेबाजी
Jainti, Almora | Oct 1, 2024 राजकीय पॉलिटेक्निक जैंती में सिविल ट्रेड बंद होने पर लोगों का आक्रोश भड़क गया। मंगलवार दोपहर करीब 02 बजे पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जैंती बाजार में सरकार के खिलाफ धरना दिया। कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जल्द सिविल ट्रेड बंद करने का फैसला वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।