अल्बर्ट एक्का (जारी): डूमरपानी गांव में घरेलू विवाद के चलते कोरवा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
जारी थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर पंचायत अंतर्गत कोरवा जनजाति बाहुल्य गांव डूमरपानी में गोबरधन कोरवा 30 वर्ष ने गुरुवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक उस समय नशे की हालत में था और घरेलू विवाद के बाद उसने करंज के पेड़ में फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।