पोलायकलां: पोलायकलां में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उपसंचालक बनकर, ट्रांसफर का झांसा देकर सरकारी कर्मचारी से एक लाख की ठगी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उपसंचालक बनकर सरकारी कर्मचारी से ट्रांसफर कराने के नाम पर करीब एक लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी महेंद्र तिवारी निवासी कोतमा, अनूपपुर को पोलायकलां पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में 12 दिसंबर 2025 को अपराध दर्ज हुआ था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को आरोपी को पकड़ा। बुधवार को शाम 4 बजे न्यायालय पेश किया गया है।