चौसा: बक्सर में अपराध नियंत्रण अभियान, 14 गिरफ्तार, ₹29500 जुर्माना वसूला
Chausa, Buxar | Oct 22, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया, इसमें कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कल 29500 जुर्माना की वसूली भी की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी 14 लोग शराब सेवन के मामले में शामिल है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जेल भेज दिया गया। अभियान बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात सुबह 4 बजे तक चलाया गया।