भितरवार: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी पर मामला दर्ज
नगर भितरवार के कमला स्कूल गली में 16 वर्षीय छात्रा का रास्ता रोककर कथित रूप से बुरी नीयत से हाथ पकड़ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने माता-पिता के साथ भितरवार थाने पहुंची और हस्तलिखित आवेदन देकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।