लखीसराय: मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर DM और SP ने कजरा सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की तैयारी को लेकर गुरुवार अपराह्न 1 बजे DM मिथिलेश मिश्र व SP अवधेश दीक्षित ने कजरा स्थित सोलर पावर प्लांट पहुंचे. परिसर में चिन्हित मैदान का निरीक्षण किया. मंच, पेयजल, बिजली, शौचालय, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात व चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी के निर्देश दिए गए.