कोंडागांव: मुलमुला में आयोजित हुई पारंपरिक वार्षिक मेले का आयोजन,परंपरा अनुसार देवी-देवताओं के विग्रह में सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मुलमुला में पारंपरिक वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। वही इस मेले में ग्राम मुलमुला, उमरगांव, नेवता, धनपुर, खड़का, लेमड़ी, बांगा प्लाट, कावरा सहित अनेक गांवों के देवी देवता मेला परिक्रमा में शामिल हुए। जिनका स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ किया गया। देवी देवताओ ने अपने शक्ति का प्रदर्शन किया।