कोंडागांव: लंजोड़ा में चाचा-भतीजा के ऊपर गिरा आकाशीय बिजली, प्राकृतिक आपदा में चाचा की हुई मौत, डेढ़ साल का भतीजा घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लंजोड़ा के करियापारा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण किसान की मौत हो गई है। वही इस हादसे में उनका डेढ़ साल का भतीजा भी जख्मी हुआ है। 16 मई को मिली जानकारी अनुसार अपने खेत से घर लौट रहे ग्रामीण दिनेश नेताम के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई है। हादसे में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है।